Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
Galea
गैलिया
जंभिका की बाहरी एन्डाइट पालि, जिसमें स्टाइपीज से निकलने वाली मांसपेशी भी है।
Gall
पिटिका
वरुथियों (mites), कीटों, जीवाणुओं, सूत्रकृमियों, विषाणुओं, कवकों या रसायनों द्वारा उत्पन्न पादप ऊतक में वृद्धि या पिंजक (lump) या सूजन। अनेक मिज मक्खियां पिटिका उत्पन्न करती हैं।
Game
आखेट
ऐसे प्राणियों के लिए प्रयुक्त, जिनको शिकारी शौक के लिए पकड़ने या मारने की कोशिश करते हैं।
Gamete
युग्मक
अगुणित गुणसूत्र संख्या वाली परिपक्व प्रजनन कोशिका जो अपने समान किंतु विपरीत लिंग वाली अन्य कोशिका के साथ संलयित होकर युग्मज बनाती है जैसे, अंडाणु तथा शुक्राणु आदि।
Gametocyte
युग्मकजनक
युग्मक उत्पन्न करने वाली कोशिक़ा।
Gametophyte
युग्मकोद्भिद्
पौधों में पीढ़ी-एकान्तरण में अगुणित युग्मक बनाने वाली प्रावस्था।
Gamma taxonomy
गामा वर्गिकी
टैक्सा के विभिन्न जैव पक्षों से संबंधित वर्गिकी का वह स्तर, जिसके अंतर्गत अंतराजातीय समष्टि से लेकर जाति-उद्भवन तक की विकासात्मक दरों तथा प्रवृत्तियों का अध्ययन किया जाता है।
Gammaglobulin
गामा ग्लोबुलिन
सिस-ग्लोबुलिन का एक प्रभाग जिसमें प्रतिपिंड अधिक संख्या में होते हैं।
Ganglion
गुच्छिका, गैंग्लिऑन
तंत्रिका केंद्र अर्थात् तंत्रिकीय कोशिका पिंडों का सघन पुंज, जिससे तंत्रिका-रेशे निकलते हैं।
Gap
अंतराल
द्विक डी.एन.ए. की एक लड़ में एक या अधिक न्यूक्लीओटाइडों का न होना।
Gastrodermis
जठरचर्म, गैस्ट्रोर्मिस
आंत्रगुहा का आस्तर बनाने वाला ऊतक, जो पाचन तथा अवशोषण संबंधी कार्य करता है।
Gastropoda
गैस्ट्रोपोडा
असममित मोलस्क प्राणियों का एक वर्ग जिसमें शंख, घोंघा, स्लग आदि आते हैं। सुपरिवर्धित सिर में आंखें तथा स्पर्शक, चपटा पाद, अविभाजित प्रावार और पूरे शरीर को घेरने वाला एक-कपाटीय कवच इनके विशिष्ट लक्षण हैं।
Gastrula
गैस्ट्रुला, कंदुक
भ्रूण के परिवर्धन में द्विभित्तीय संरचना, जो प्रायः ब्लैस्टुला (कोरक) के अंतर्वलन से बनती है और इसमें तीन प्राथमिक जनन स्तर (बाह्य जननस्तर, मध्यजनस्तर और अंतर्जनस्तर) स्पष्ट हो जाते हैं। यह ब्लैस्टुला और न्यूरुला के बीच की अवस्था है और इसमें आद्यांगिक आंत्र तो बन जाती है किंतु और कोई तंत्र नहीं होता।
Gastrulation
गैस्ट्रुलाभवन, कंदुकन
भ्रूण के परिवर्धन में कोरक (ब्लैस्टुला) से कंदुक का बनना।
Gelatinous matrix
श्लेषी आधात्री
सूत्रकृमियों की कुछ मादाओं दृवारा स्रावित श्लेष्मक पदार्थ, जिसमें वे अंडे देती हैं।
Gemmule
जेम्यूल, मुकुलक
कुछ स्पंजों के शरीर में बनने वाले अलैंगिक, प्रतिरोधी जनन पिंड। इनमें संरक्षी आवरण के भीतर अविभेदित कोशिकाओं का एक समूह होता है जो जनक से पृथक् होने या उसके नष्ट होने पर नया स्पंज बनाता है; जैसे स्पंजिला में।
Genae
कपोल
सामान्यतः नेत्रों के पीछे तथा निचले क्षेत्र अर्थात् भित्तिकास्थियों के पार्श्व भाग।
Gene bank(gene library)
जीन बैंक (जीन संग्रह)
किसी जीव के डी.एन.ए. को विविक्त/पृथक् प्रतिबंधन एन्जाइम जनित खंड़ों के रुप में हजारों विभिन्न प्लैस्मिड, लैम्डा अथवा कॉस्मिड संवाहकों (वेक्टरों) में निवेशित करके बनाया गया बैंक। अधिकांश संग्रह ई. कोलाई परपोषी में बनाए और संचित किए जाते हैं।
Gene cloning
जीन क्लोनन
किसी जीव के संजीन से व्यष्टि जीन अनुक्रम को अलग करने तथा उन्हें किसी सूक्ष्म जीव के प्लैज्मिड में निवेशित करके उनकी संख्या बढाने की तकनीक जिससे उनकी संख्या पुनर्योजी डी.एन.ए. में असाधारण रुप से बढ़ सके।
Gene family