Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
Habitat
आवास
जीवों के रहने का प्राकृतिक स्थान या पर्यावरण।
Haem
हीम
हीमोग्लोबिन अणु का प्रोटीन रहित भाग।
Haemal
हीमल
1. रुधिर या वाहिका का अथवा उससे संबंधित।
2. मेरु-रज्जु के जिस तरफ हृदय स्थित हो उसी तरफ स्थित किसी संरचना के लिए प्रयुक्त।
Haemochorial placenta
रुधिर-जरायु अपरा
मानव सहित कुछ स्तनियों में पाया जाने वाली अपरा, जिसमें मातृरुधिर कोशिकाओं की दीवारें गल जाती है ओर जिसके फलस्वरूप भ्रूण की रुधिर- वाहिकाएं मातृ-रुधिर के सीधे संपर्क में आ जाती हैं।
Haemocoel
रक्त-गुहा
1. मध्य जनन-स्तर तथा अन्य जनन-स्थरों के बीच भ्रूण की रुधिर गुहिका या गुहिकाएं।
2. रक्त से भरी कीटों की शरीर गुहिका (रुधिर लसीका) जिसके अंदर अभ्यंतर अंग होते हैं।
Haemocyanin
हीमोसायनिन
नीले या नीले-हरे रंग का श्वसन वर्णक जिसमें लोहे के स्थान पर तांबा होता है। इस प्रकार का वर्णक कुछ आर्थ्रोपॉड तथा मोलस्क प्राणियों के रुधिर में पाया जाता है।
Haemoglobin
हीमोग्लेबिन
कशेरुकियों की लाल रुधिर कोशिकाओं में पाए जाने वाला श्वसन वर्णक, जिसमें ग्लोबिन नामक एक जटिल प्रोटीन के साथ हीम नामक एक लोहयुक्त पदार्थ रहता है। कुछ अन्य प्राणियों- जैसे केंचुए के रक्त तथा कुछ सूत्रकृमियों की पेशियों में भी ये वर्णक पाए जाते हैं।
Haemogram
हीमोग्राम, रुधिरालेख
समय विशेष पर कीट के रुथिराणुओं की पूर्ण संख्या की गणना और विभिन्न प्रकार के रुधिराणुओं का आकलन।
Haemolymph
हीमोलिम्फ, रुधिर-लसीका
रक्त गुहा में भरा, कीटों के रक्त का तरल भाग, जो रुधिर और लसीका दोनों का कार्य करता है। इसमें आंतरिक अंगक परिव्याप्त रहते हैं।
Haemolysis
रुधिरलयन
लाल रुधिर कणिकाओं का टूटना या इन कणिकाओं की बाहरी झिल्ली के टूटने से हीमोग्लोबिन का निकल जाना।
Haemophilia
हीमोफिलिया
एक्स-सहलग्न अप्रभावी विकार जिसके कारण रक्त के थक्के बनने की क्षमता कम हो जाती है। मादाएं सामान्यतया इस विकार की वाहक होती हैं। लेकिन यदि अर्धयुग्मजी हीमोफिलिया ग्रस्त नर और विषमयुग्मजी वाहक मादा के बीच संगम होता है तो हीमोफिलियाग्रस्त मादाओं का जन्म हो सकता है।
Haemostasis
हीमोस्टैसिस, रुधिरस्तंभन
रुधिर-लसीका, की हानि का संदमन।
Hair pin loop
हेयरपिन पाश
आर.एन.ए. अथवा डी.एन.ए. के एकल रज्जुक में आसन्न (विलोमित) अनुक्रमों के बीच क्षारक युग्मन से बनने वाला द्विक-कुंडलिनी प्रदेश।
Hair
बाल, रोम
प्राणियों में अधिचर्म से उत्पन्न होने वाली धागे संरचनाएं, जो स्तनियों का विशिष्ट लक्षण हैं।
Hallux
पादांगुष्ठ
स्थलीय कशेरुकियों में पश्च पाद अधवा टांग की पहली अंगुलि।
Halteres(balancers)
संतोलक
डिप्टेरा-गण के कीटों यानी मच्छर, घरेलू मक्खी आदि में पश्च पंखों के रुपांतरण से बनी मुद्गराकार संरचनाएं। उड़ते समय कीटों के शरीर का संतुलन बनाए रखना इनका मुख्य कार्य है।
Haplodont
हैप्लोडॉन्ट, सरलदंती
सरल नोकीले दांतों या ऐसे दोंतों के लिए प्रयुक्त, जिनके चर्वणक में शिखर(क्राउन) होते हैं।
Haploid number
अगुणित संख्या
जीवों की कायिक कोशिकाओं में पाए जाने वाले कुल गुणसूत्रों की आधी संख्या, जो प्रायः युग्मकों में पाई जाती है।
Haploid
अगुणित
जिसमें गुणसूत्रों की संख्या का कायिक कोशिकाओं के गुणसूत्रों की संख्या से आधी हो जैसे जनन कोशिकाएं।
Hapten