Hindi Paribhashik Laghu Kosh (CHD)
Central Hindi Directorate (CHD)
अ
1 देवनागरी वर्णमाला के पहले स्वर स्वनिम (वर्ण) का लिखित/मुद्रित स्वरूप। 2. ‘नहीं’ का अर्थसूचक उपसर्ग; जैसे : असहमत (अ+सहमत) अर्थात् सहमत न होना। टि. 1. वर्णमाला के ‘क’, ‘ख’, ‘ग’ आदि सभी व्यंजनों में ‘अ’ अंतर्निहित स्वर होता है। जैसे : क्+अ=’क’, ठ्+अ=’ठ’, भ्+अ=’भ’ आदि 2. अन्य स्वरों की तुलना में ‘अ’ स्वर का अलग से कोई मात्रा चिह्न नहीं होता।
अंक
(तत्.)
1. गोद (साहित्यिक प्रयोग) जैसे : माता ने अपने शिशु को अंक में ले लिया। 2. संख्या number; figure जैसे : एक हजार को अंकों में लिखें (शब्दों की तुलना में) 3. गणि. संख्यांकन पद्धति में स्थानीय मान सूचक आँकड़ा (इकाई दहाई के रूप में 1, 2, 3,…0 के संकेत digit 4. शिक्षा बहु. परीक्षा में प्राप्त अंक marks । दे. प्राप्तांक, पूर्णांक। 5. पत्र. मास, वर्ष आदि में प्रकाशन की क्रमिक संख्या, जैसे : इस पत्रिका के प्रति मास दो अंक प्रकाशित होते हैं, तु. संस्करण 6. साहि. नाटक का हिस्सा, जैसे : एकाकी (एक अंक वाला नाटक); चंद्रगुप्त नाटक का दूसरा अंक। 7. खेल-प्रतियोगिता में सम्मिलित खिलाड़ी या दल को प्रतिपक्षी की तुलना में प्राप्त अंक। points, score appraisal
अंकगणित [अंक+गणित]
(पुं.) (तत्.)
अंकों का गणित, अंकों की गणना (जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग, वर्ग, वर्गमूल, घन, घनमूल ये आठ संक्रियाएँ) पर्या. हिसाब, पाटीगणित तु. बीजगणित, रेखागणित, ग्रहगणित। arithmetic
अंकतालिका
(स्त्री.) (तत्.)
अंकों की तालिका दे. अंकसूची
अंकन
(पुं.) (तत्.)
1. चिह्नित करना, अंकों से चिह्नित करना marking 2. रेखा से चिह्नित करना, रेखांकन 3. आँकना, निर्धारण करना, मूल्य, शुल्क आदि के निर्धारण का अनुमान 4. वर्ग के अनुसार क्रम निर्धारण वर्गांकन। notation
अंक प्रविष्टि
(स्त्री.) (तत्.)
रजिस्टर आदि में प्राप्त अंकों को चढ़ाने की क्रिया।
अंक सूची
(स्त्री.) (तत्.)
परीक्षा में प्राप्त अंकों की (विषयवार सूची या तालिका) अंक तालिका। marks sheet
अंकित [अंक+इत]
(वि.) (तत्.)
चिह्नित किया हुआ, जिस पर निशान लगा हो। उदा. वाक्यों में रेखांकित शब्दों के अर्थ बताइए। रेखांकित (रेखा+से अंकित) जिसके नीचे रेखा पड़ी/खींची गई हो। दे. अंकित
अंकित मूल्य
(पुं.) (तत्.)
वाणि. किसी वस्तु के आवरण पर अथवा शेयर आदि के दस्तावेज़ पर ग्राहक की जानकारी के लिए छपा/उस पर दर्ज दाम अथवा कीमत। face value, nominal value
अंकीय [अंक+ईय (प्रत्यय)
(वि.) (तत्.]
1. अंक/आँकड़ा/संख्या संबंधी। जैसे : अंकीय पद्धति 2. जीव. पृष्ठभाग/पीठ के विपरीत अर्थात् सामने वाले भाग-गोद (अंक) की ओर या वहाँ स्थित; जंतुओं के उदर की ओर तथा पादपों में अक्ष की ओर के भाग से संबंधित, पत्तियों की ऊपरी सतह ventral
अंकुर
(पुं.) (तत्.)
बीज बोने के बाद उससे फूटकर निकला हुआ पहला कोमल भाग, अँखुवा, कब्जा। ला.अर्थ प्रारंभिक लक्षण। उदा. शहीद भगत सिंह में राष्ट्रभक्ति के अंकुर उनके बचपन में ही दिखाई पड़ने लगे थे।
अंकुरण
(पुं.) (तत्.)
अनुकूल परिस्थितियों में बीज की वृद्धि का आरंभ जिसमें सबसे पहले एक अंकुआ (अंकुर) निकलता है।
अंकुरित [अंकुर+इत]
(वि.) (तत्.)
अंकुर के रूप में निकला या फूटा हुआ। दे. अंकुर
अंकुश
(पुं.) (तत्.)
1. हाथी को हाँकने या वश में करने के लिए प्रयुक्त एक नुकीला हथियार। 2. नियंत्रण, रोक।
अंकुश कृमि
(पुं.) (तत्.)
जीव. अंकुश जैसे आकार वाला (यानी मुड़ा हुआ) कीट जो प्राय: बच्चों के आमाशय में पैदा होकर गुदा द्वार तक पहुँचता है और बच्चों के पेट में दर्द का एक कारण बनता है। hook warm दे. कृमि।
अंकेक्षण [अंक+ईक्षण]
(पुं.) (तत्.)
व्यापारिक या राजकीय लेन-देन से संबंधित लेखा कार्य का अधिकारी व्यक्ति द्वारा परीक्षण किया जाना। audit
अंग
(पुं.) (तत्.)
1. शरीर, बदन, देह, body 2. शरीर का कोई भी भाग जैसे : आँख, हाथ, पैर आदि। 3. सैन्य. भाग या हिस्सा जैसे : सेना के तीन अंग-थल सेना, नौ सेना और वायु सेना। 4. जीव. का बहुकोशीय अवयव जो संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई के रूप में कार्य करता है। 5. संगी. कर्णाटक संगीत में तीनों के विभाग, जैसे : अणु-द्रुत, द्रुत, लघु, गुरु, प्लुत और काकपद।
अंगक [अंग+क]
(पुं.) (तत्.)
जीव कोशिका का सुस्पष्ट अवयव। जैसे : केंद्रक, लवक आदि। Organelle
अंगघात
(पुं.) (तत्.)
व्यु अर्थ. किसी अंग विशेष पर रोग के प्रभाववश आई ऐसी चोट जिसके फलस्वरूप वह अंग मृतवत यानी निश्चेष्ट हो जाता है।
अंगज [अंग+ज]
(वि/पुं.) (तत्.)