Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
Narris process
नैरिस प्रक्रम
सीसे के परिष्करण विधि का एक चरण जिसमें सीसा धातु से बिस्मथ पृथक करने के बाद कैल्सियम, मैग्नीशियम और ऐन्टिमनी को अलग किया जाता है। इन अपद्रव्यों को सोडियम नाइट्रेट की सूक्ष्म मात्रा का उपयोग कर क्षार-क्लोराइड संगलन द्वारा पृथक किया जाता है।
Native metal
प्राकृत धातु
वह धातु जो पृथ्वी में असंयुक्त अथवा धात्विक रूप में पाई जाती है। जैसे सोना, चाँदी आदि।
Natural ageing
प्राकृतिक कालप्रभावन
1. किसी धात्विक अतिसंतृप्त ठोस विलयन का सामान्य वायुमंडल ताप पर स्वतः काल-प्रभावन।
2. वायुमंडलीय ताप पर कुछ धातुओं और मिश्रातुओं में धीरे-धीरे संरचनात्मक परिवर्तन लाने वाला प्रक्रम।
देखिए– Hardening के अंतर्गत Age hardening भी
Natural draught
प्राकृतिक प्रवात
देखिए– Draught के अंतर्गत
Natural hardening
प्राकृतिक कठोरण
देखिए– Hardening
Naval brass
नौ पित्तल
देखिए– Brass
Navy bronze
नेवी कांस्य
ताम्र मिश्रातु जिसमें 86–90% तांबा, 5.5–6.5% वंग, 1–2% सीसा और शेष जस्ता होता है। संक्षारणरोधी होने के कारण इसका उपयोग भाप पाइप फिटिंग, गियरों, बुशों और बेयरिंगों के लिए किया जाता है।
Necking
ग्रीवायन
अधिकांश तनन-परीक्ष्य वस्तुओं में टूटने से पहले अनुप्रस्थ-काट-क्षेत्रफल में होने वाली कमी। यह तन्य पदार्थों का एक विशेष लक्षण है। परीक्ष्य पदार्थ जितना अधिक तन्य होगा, ग्रीवायन भी उतना ही अधिक होगा। वस्तु का भंजन इसी क्षेत्र में होता है।
Necking down
ग्रीवायन
ग्रीवायन की क्रिया।
देखिए– Necking
Needle bronze
सूचीयित कांस्य
ताम्र मिश्रातु जिसमें 84.5% तांबा, 5.5% जस्ता, 8% वंग और 2% सीसा होता है। उत्तम मशीननीयता और संक्षारणरोधी होने के कारण इसका उपयोग संक्षारित होने वाले जटिल मशीनित हिस्सों को बनाने के लिए किया जाता है।
Network structure
जाल संरचना
वह संरचना जिसमें एक घटक के कणिक अंशतः अथवा पूर्णतः दूसरे घटक से घिरे रहते हैं। उत्कीर्ण खंड देखने में जाल के समान लगता है। उदाहरणार्थ कुछ स्थितियों में हाइपोयूटेक्टॉयड इस्पात, पर्लाइट की पृष्ठभूमि में फेराइट-जाल प्रदर्षित करते हैं जबकि हाइपर यूटेक्टॉयड इस्पात पर्लाइट की पृष्ठभूमी में सीमेंटाइट-जाल प्रदर्शित करते हैं।
Neumann band
नॉयमान बैंड
संघट्ट द्वारा विरूपित धातुओं की क्रिस्टल-संरचना में क्रिस्टलोग्राफी तलों के समांतर पाए जाने वाले संकीर्ण सीधे बैंड। इन्हें नॉयमान पटलिकाएँ भी कहतें हैं। ये यांत्रिक-यमल के सूचक होते हैं।
Neutral refractory
उदासीन उच्चतापसह पदार्थ
देखिए– Refractory
Neutron diffraction
न्यूट्रॉन विवर्तन
देखिए– Diffraction
Newton’s alloy
न्यूटन मिश्रातु
एक बिस्मथ मिश्रातु जिसमें 50% बिस्मथ, 31.5% सीसा और 18.8% वंग होता है। इसका गलनांक 95°C है और इसका उपयोग संगलनीय प्लगों और सीलों में होता है।
Niccolite
निकोलाइट
निकैल का प्रमुख अयस्क जो आर्सेनाइड, NiAs के रूप में पाया जाता है। इसे कुफ्फर निकैल भी कहते हैं। इसमें लगभग 44% निकैल होता है। इसका रंग तांबे जैसा हल्का लाल होता है। कठोरता 5.5, आपेक्षिक घनत्व 7.5।
Nichrome
नाइक्रोम
निकैल-क्रोमियम अथवा निकैल-क्रोमियम-लोहा मिश्रातुओं का नाम। इनका उपयोग तापन-एलीमेंट, प्रतिरोधों, तापयुग्मों और संक्षारणरोधी उपस्करों के लिए होता है। 15% क्रोमियम, 65% निकैल और 20% लोहे वाले मिश्रातु का उपयोग 900°C तक किया जा सकता है। 80/20 निकैल-क्रोमियम मिश्रातु का उपयोग 1150°C तक किया जा सकता है।
Nick break test
अवच्छेद भंजन परीक्षण
वेल्ड धातु के रचनात्मक गुणों को ज्ञात करने का परीक्षण। इसमें आरी द्वारा नमूने के वेल्ड पर खाँचा बनाया जाता है। इस खाँचे पर मोड़ने से नमूना टूट जाता है। टूटे नमूने की दृश्य दोषों के लिए जाँच की जाती है।
Nickel brass
निकैल पीतल
ताम्र मिश्रातुओं की श्रेणी जिनमें 46–57% तांबा, 38–45% जस्ता, 10% तक सीसा तथा अल्प मात्रा में लोहा, ऐलुमिनियम और मैंगनीज होते हैं उत्तम संक्षारणरोधी होने के कारण इसका उपयोग टर्बाइन ब्लेडों के लिए किया जाता है।
Nickel bronze